
ओजोन परत के बारे में लोगों में जागरूक करने के मकसद से हर वर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। वायुमंडल में ओजोन परत सूर्य से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रावाइलट किरणों से पृथ्वी को बचाती हैं। सूर्य से निकलने वाली ये किरणें त्वचा रोग समेत कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो ओजोन की परत के बिना पृथ्वी पर जीवन मुमकिन नहीं होता। हर साल ओजोन परत के संरक्षण के लिए एक अलग थीम तैयार करके लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। विश्व ओजोन दिवस 2020 की थीम 'ओजोन फॉर लाइफ (Ozone For Life)' है।
क्या है ओजोन परत
ओजोन (ओ3) हमारे वायुमंडल का सबसे बाहरी आवरण है। ये परत ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनी बिना गंध वाली गैस है। यह धरती पर सूर्य की हानिकारण अल्ट्रावाइलट किरणें पहुंचने नहीं देती। लेकिन प्रदूषण ने ओजोन में छेद कर दिए हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ा है।
पृथ्वी से निकलने वाली रासायनिक गैसें ओजोन परत को नुकसान पहुंचाती हैं। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि रेफ्रिजरेटर और एसी ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ओजोन दिवस की शुरुआत
1970 के दशक के अंत में वैज्ञानिकों को ओजोन परत में छेदों के बारे में पता चला। इसके बाद 80 के दशक में विश्व के कई देशों की सरकार ने इस समस्या पर चिंतन करना शुरू किया। 1985 में दुनिया की सरकारों ने ओजोन परत की सुरक्षा के लिए वियना कन्वेशन को अपनाया। इसके बाद 19 दिसंबर 1994 को यूएन की जनरल असेंबली ने 16 सितंबर को ओजोन लेयर के बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला किया। पहला ओजोन डे 16 सितंबर 1995 को मनाया गया था।

धरती पर जीवन के प्रमुख कारकों में हवा, पानी की तरह सूर्य की किरणें भी शामिल हैं। लेकिन, यह अगर उसी रूप में धरती पर आए, जिस रूप में सूर्य से निकलती है, तो वरदान के बदले अभिशाप हो जाएगी, क्योंकि इनमें मौजूद पराबैंगनी किरणें काफी घातक होती हैं। जिस तरह भगवान शिव ने खुद विष का पान कर अमृत को जगत कल्याण के लिए अलग कर दिया, वैसे ही वायुमंडल का ओजोन परत, सभी घातक किरणों को सोख कर मानव के लिए उपयोगी किरणें धरती पर भेजता है।
यह जीवन रक्षक छाते की तरह है, लेकिन बढ़ते कल-कारखाने और वाहनों से निकलने वाले धुएं ने इस परत को नुकसान पहुंचाया है। इसमें दिनोंदिन छेद हो रहे हैं। इस गंभीर संकट को देखते हुए दुनियाभर में इसके संरक्षण को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। हर साल 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस का विषय- ‘32 वर्ष और हीलिंग’ है। बता दें कि पहली बार विश्व ओजोन दिवस साल 1995 में मनाया गया था। ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। ओजोन गैस की एक परत है, जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1994 में 16 सितंबर को ‘ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की। इस दिन ओजोन परत के संरक्षण के लिए साल 1987 में बनाए गए मॉ्ट्रिरयल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया गया था।
Source:-LiveHindustan.com

0 Comments