https://sites.google.com/view/librarykvnpr/home
       विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
आज विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस हैये दिन हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है।
विश्व पुस्तक तथा स्वामित्व (कॉपीराइटदिवस का औपचारिक शुभारंभ 23 अप्रैल 1995 को हुई थी। आपको बता दें कि 23 अप्रैल का दिन साहित्यिक क्षेत्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण है चूंकि यह तिथि साहित्य के क्षेत्र से जुड़ी अनेक विभूतियों का जन्म या निधन का दिन है। इसी कारण यूनेस्को ने '23 अप्रैलको 'विश्व पुस्तक दिवसके रूप में मनाने का फैसला किया था।
23 अप्रैल को पूरे विश्व के लोगों के द्वारा हर वर्ष मनाया जाने वाला विश्व पुस्तक दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। पढ़नाप्रकाशन और प्रकाशनाधिकार को पूरी दुनिया में लोगों के बीच बढ़ावा देने के लिये यूनेस्को द्वारा सालाना आयोजित ये बहुत ही महत्वपूर्णं कार्यक्रम है। बच्चों के बीच पढ़ने की आदत को आसानी से बढ़ावा देनाकॉपीराइट का प्रयोग कर बौद्धिक संपत्ति का प्रकाशन और सुरक्षित रखने के लिये यूनेस्को द्वारा पूरे विश्व भर में इसे मनाने की शुरुआत हुयी। विश्व साहित्य के लिये 23 अप्रैल एक महत्वपूर्ण तारीख है क्योंकि 23 अप्रैल 1616 कई महान हस्तियों की मृत्यु वर्षगाँठ थी।शिक्षकोंलेखकोंप्रकाशकोंलाइब्रेरियनसभी निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थानोंएनजीओकार्यरत लोगों का समूहमास मीडिया आदि के द्वारा खासतौर से विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है। 

23 अप्रैल ही क्यो?

उदाहरण के तौर पर 1616 में 23 अप्रैल को सरवेन्टीसगारसिलआसो डी लाव्हेगामारिसे ड्रयनकेलक्तनेसब्लेडीमीर नोबोकोव्हजोसेफ प्ला और मैन्युएल सेजीया के जन्मनिधन के दिन के रूप में जाना जाता है। महान लेखक और नाटककार विलियम शेक्सपीयर के तो जन्म और निधन की तिथि भी 23 अप्रैल है। (जन्म-23 अप्रैल, 1564    निधन-23 अप्रैल,  1616 )
पुस्तकें एकान्त की सहचारी हैं । वे हमारी मित्र हैं जो बदले में हम से कुछ नहीं चाहती । 
कहते हैं किताबों से अच्छा कोई दोस्त नहीं हैंये वो मित्र हैंजो आपका साथ कभी नहीं छोड़ती हैंएक बार आपका साया भी आपका साथ अंधेरे में छोड़ सकता है लेकिन किताबें सांसों की तरह आपके साथ रहती हैं। लेकिन जो लोग किताबों के जरिए अपने जीवन की पढाई आरंभ करते हैंवो ही आज बढ़ती उम्र के साथ-साथ कम्प्यूटर और इंटरनेट के प्रति बढ़ती दिलचस्पी की वजह से किताबों से दूर हो रहे हैं। यही कारण है कि लोगों और किताबों के बीच की दूरी को पाटने के लिए यूनेस्को ने '23 अप्रैलको 'विश्व पुस्तक दिवसके रूप में मनाने का निर्णय लिया। जिससे लोगों का किताबों के प्रति रूझान कम ना हो।

विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस 'इन्हेन्स बुक रीडिंग हैबिट्सके एकमात्र महत्वपूर्ण उद्देश्य से प्रेरित है। इसके माध्यम से इस प्रवृत्ति को विशेषकर बच्चों में प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में 100 देशों में लाखों नागरिकसैकड़ों स्वयंसेवी संगठनशैक्षणिकसार्वजनिक संस्थाएँव्यावसायिक समूह तथा निजी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति 'विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवसमनाते हैं। इस पृष्ठभूमि तथा वर्तमान सामाजिक एवं शैक्षणिक वातावरण के परिणामस्वरूप विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस का ऐतिहासिक महत्व हो गया है। 




https://sites.google.com/view/librarykvnpr/home